सूरत

आम आदमी पार्टी ने 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जानें लिंबायत से किसको मिली टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने  तैयारी पूरी  कर ली है। इस बार आप के राष्ट्रीय समन्वयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं की गुजरात में जीत की जद्दोजहद लगातार तेज हो गई है। तीसरे मोर्चे के रूप में गुजरात में प्रवेश करने वाली आम आदमी पार्टी अब 2022 के विधानसभा चुनावों की ओर तेजी से बढ़ रही है। आज आप गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने 12 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

6 अक्टूबर 2022 को दोपहर 3 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी ने गुजरात की 182 में से 12 और विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

आप उम्मीदवारों की चौथी सूची:

गुजरात विधानसभा चुनाव

हिम्मतनगर – निर्मल सिंह परमार

गांधीनगर दक्षिण – दौलत पटेल

साणंद – कुलदीप वाघेला

वटवा – बिपिन पटेल

अमराईवाड़ी – भरतभाई पटेल

केशोद – रामजीभाई चुडासमा

ठासरा – नटवर सिंह राठौर

सेहरा – तख्त सिंह सोलंकी

कलोल (पंचमहल) – दिनेश बारिया

गरबाडा – शैलेशभाई कनुभाई भाभोर

लिम्बायत – पंकज तायडे

गणदेवी – पंकज एल. पटेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button