सूरत

‘आप’ का लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं को रोकने का अभिनव प्रयोग

सूरत मनपा प्रतिपक्ष नेता, उपनेता समेत 'आप' के पदाधिकारी इस महाअभियान में शामिल हुए

सूरत। आम आदमी पार्टी, सूरत द्वारा आज से यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया गया। सुबह 7:30 बजे से ही उस क्षेत्र के पार्षद व कार्यकर्ता मुख्य ट्रैफिक प्वाइंट पर तख्तियां लेकर खड़े हो गये और लोगों को ट्रैफिक की सही जानकारी दी।

वराछा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक यातायात चौराहों पर आम आदमी पार्टी के नगर सेवकों के साथ-साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। यह अभियान प्रतिपक्ष नेता पायल साकरिया, नगरसेविका शोभनाबेन केवड़िया और सीतानगर चौकड़ी के पास कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया। इसी तरह, कापोद्रा सर्कल में उपनेता महेशभाई अनघन, पूर्व विपक्ष नेता धर्मेश भंडेरी, सूरत लोकसभा अध्यक्ष रजनीकांत वाघानी और कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू किया।

धर्मेश भंडेरी ने कहा, यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और यातायात के मूल कारणों को जाना गया। जिसे आने वाले दिनों में निगम और पुलिस तंत्र की मदद से सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button