
AM/NS India ने इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए नए ज़माने के हैवी प्लेट सॉल्यूशंस पेश किए
AM/NS India ने इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्रों के लिए नए ज़माने के हैवी प्लेट सॉल्यूशंस पेश किए
हजीरा – सूरत, अगस्त 11, 2026: आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने आज स्ट्रक्ट्रोमैक्स और वेल्डस्टार नाम से भारी स्टील प्लेट के दो नए ब्रांड बाज़ार में उतारे हैं। इन्हें भारत के तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, विनिर्माण, निर्माण, ऊर्जा, परिवहन और भारी इंजीनियरिंग क्षेत्रों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गुजरात के हजीरा में मौजूद AM/NS India के सबसे आधुनिक प्लेट मिल प्लांट में बने ये नए प्रोडक्ट्स, लेटेस्ट रोलिंग और हीट-ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बेहतरीन मेटालर्जिकल और क्वालिटी कंट्रोल का एक बेजोड़ मिश्रण है
स्ट्रक्ट्रोमैक्स को खास तौर पर थर्मो-मैकेनिकल कंट्रोल्ड प्रोसेसिंग (TMCP) तकनीक से बनाया गया है ताकि बड़े पुलों, ऊंची इमारतों, समंदर के प्रोजेक्ट्स, रेलवे, पवन ऊर्जा और अन्य भारी निर्माण कार्यों को पूरी मजबूती दी जा सके। यह आसानी से वेल्ड हो जाता है, बेहद टिकाऊ है, भारी वजन सह सकता है और इसमें जंग भी नहीं लगता। इसकी मदद से इंजीनियर्स और प्रोजेक्ट डेवलपर्स ऐसे मजबूत स्ट्रक्चर्स तैयार कर सकते हैं जो बेहद खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती से टिके रहें।
वेल्डस्टार बहुत अधिक मजबूती वाली स्टील प्लेट्स की रेंज है। इसकी मदद से इंजीनियर्स सुरक्षा या मजबूती से समझौता किए बिना वजन कम कर सकते हैं, सामान ले जाने की क्षमता (payload) बढ़ा सकते हैं, माइलेज बेहतर कर सकते हैं और रखरखाव का खर्च घटा सकते हैं। इसे खास तौर पर क्रेन, खनन मशीनों, ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स और समंदर के प्रोजेक्ट्स जैसे बड़े कामों के लिए बनाया गया है ताकि लंबे समय में कामकाज का खर्च कम हो सके।
श्री रंजन धर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एवं मार्केटिंग, AM/NS India के, ने कहा: _”भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण के विकास का जो अगला दौर आ रहा है, उसमें लगातार जटिल होते जा रहे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए ज्यादा मजबूत, भरोसेमंद और असरदार स्टील सॉल्यूशंस की जरूरत होगी। स्ट्रक्ट्रोमैक्स और वेल्डस्टार भारतीय इंजीनियरों, फैब्रिकेटर्स और मैन्युफैक्चरर्स को आधुनिक हैवी स्टील प्लेट्स के बेहतरीन विकल्प देंगे। इसके साथ ही, बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिए यह देश की घरेलू विनिर्माण क्षमता को भी मजबूत करेंगे।_
AM/NS India के हैवी प्लेट पोर्टफोलियो का एक बड़ा मकसद पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ तरीके से स्टील बनाना है। इसके हैवी प्लेट प्रोडक्ट्स को भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की दिसंबर 2024 में लाई गई ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी के तहत 3-स्टार रेटिंग के साथ ग्रीन स्टील सर्टिफिकेट मिला हुआ है। यह फ्रेमवर्क इस बात पर तय होता है कि एक टन तैयार स्टील बनाने में कितना कार्बन उत्सर्जन हुआ है। यह ग्राहकों को विभिन्न स्टील प्रोडक्ट्स की पर्यावरण-अनुकूलता को परखने और उनकी तुलना करने का एक साफ और आसान स्टार-रेटेड तरीका देता है।
स्ट्रक्ट्रोमैक्स और वेल्डस्टार को बाजार में उतारना यह दिखाता है कि AM/NS India अपने ग्राहकों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षेत्रों की नई ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बड़े पुलों, औद्योगिक संरचनाओं, क्रेन, खनन की मशीनों और ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स में किया जाएगा, जिससे भारत में ही सामान बनाने के घरेलू नेटवर्क को बढ़ावा मिलेगा।



