बिजनेससूरत

AM/NS India 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाएगा

श्रमिकों और कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 4 से 10 मार्च तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

हजीरा-सूरत : 4 मार्च, 2023: दुनिया के दो मुख्य और बड़े स्टील उत्पादक आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने 4 से 10 मार्च के दौरान ५२वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

अपने कर्मचारियों और श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, AM/NS India राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान “हमारा उद्देश्य – शून्य नुकसान” थीम/विषय के तहत विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह शनिवार को ध्वजारोहण समारोह के साथ शुरू हुआ। इसके बाद AM/NS India के कर्मचारियों के लिए सैफ्टी नुक्कड़, विभिन्न सुरक्षा प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के भागरूप, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का अन्य आकर्षण “कौन बनेगा सुरक्षापति” है, जिसमें सुरक्षा और संबंधित पहलुओं पर आधारित क्विज़(प्रश्नोत्तरी) के अनेक राउन्ड आयोजित होंगे।

AM/NS India और Indonesia के हेल्थ और सेफ्टी हेड श्री सारंग महाजनने कहा कि, “ AM/NS India में सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है, और यह हमारे पूरे ऑपरेशन के द्वारा हमारे डीएनए में शामिल है। हम अपने सभी परिचालनों में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। हमने अपने श्रमिकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम व कार्यप्रणाली स्थापित की हैं।

हम यह भी मानते हैं कि सुरक्षा केवल प्रणालियों या उपकरणों का नहीं, बल्कि आदतों का परिणाम है। जब सुरक्षा की बात आती है तो हमारा लक्ष्य AM/NS India से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों के बीच एक सांस्कृतिक परिवर्तन लाना है। हमें विश्वास है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रम इसे हासिल करने में हमारी मदद करेंगे।”

सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रम के भागरूप, श्रमिकों को विभिन्न सुरक्षा उपायों और पालन करने योग्य सर्वोत्तम प्रथाओं पर शिक्षित करने के लिए ऑनलाइन विशेषज्ञ सत्र, एक्सटेम्पोर LSGR (लाइफ सेविंग गोल्डन रूल्स), खतरों का पता लगाने के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुरक्षा पहलों में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए सैफ्टी स्किट, सैफ्टी पोस्टर प्रतियोगिता, सैफ्टी स्लोगन प्रतियोगिता और सैफ्टी कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

औद्योगिक सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण को प्रोत्साहन देने के लिए भारत में प्रति वर्ष 4 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्कप्लेस/कार्यस्थल में मौजूद विभिन्न खतरों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनसे बचने के तरीके के बारे में कर्मचारियों को शिक्षित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button