दांडी यात्रा में सत्याग्रहियों की छावनी रहा था भीमराड
सूरत. भीमराड गांव गांधीजी की ऐतिहासिक दांडी यात्रा का साक्षी है।12 मार्च 1930 से शुरू कर 6 अप्रैल को दांडी यात्रा पूरी कर बापू 9 अप्रैल को भीमराड पहुंचे थे और वहां जनसभा को संबोधित किया था। बापू द्वारा नमक उठाकर कानून तोड़ने पर अग्रेजों ने उनके पुत्र मणिलाल गांधी को भीमराड में अन्य सत्याग्रहियों के साथ गिरफ्तार किया था। गांव के लोगों ने यहां गांधीजी का स्मारक बनवाया है। यहां हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
आज महात्मा गांधी जयंती पर शहर भाजपा उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। मनपा के वार्ड नंबर 29 और 30 के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान, वृक्षारोपण और सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया।
गांधी जयंती पर लिंबायत विधायक संगीता पाटील, कॉर्पोरेटर दिनेश राजपुरो हित, डॉ नरेंद्र पाटिल सहित भाजपा कॉर्पोरेटर, भाजपा अग्रणी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।