सूरत

सांसद सीआर पाटिल के हाथों से ब्रांड सूरत का लोगो लॉन्च

सूरत को पहचान दिलाने की पहल शुरू

सूरत। डायमंड और टेक्सटाइल सिटी के तौरपर मशहूर सूरत शहर को अब पूरे विश्व में ब्रांड के तौरपर पेश करने के लिए सूरत के उद्योगपति, व्यवसायी और युवा टीम ने ब्रांड सूरत फाउंडेशन की स्थापना की है। शहर के होटल मेरियट, पार्ले प्वाइंट में ब्रांड सूरत का लोगो सांसद और गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल द्वारा लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर मेयर दक्षेश मावाणी, स्थायी समिति अध्यक्ष राजन पटेल, पूर्व चेयरमेन परेश पटेल, सांवरप्रसाद बुधिया सहित अग्रणी और उद्यमी उपस्थित रहे। ब्रांड सूरत के तहत सूरत की खूबियों को दुनिया के सामने लाने का काम किया जाएगा।

ब्रांड सूरत का लोगो लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वोलित कर की गई। फिर सांसद सीआर पाटिल का लोगो का अनावरण किया गया। इस मौके पर सांसद सीआर पाटिल ने इस नई पहल की सराहना की और संगठन को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सांसद सीआर पाटिल ने कहा कि सूरत आज कई क्षेत्रों में दुनिया के लिए रोल मॉडल बनने जा रहा है। विश्व का सबसे बड़ा कार्यालय भवन सूरत में है। सूरत नगर निगम द्वारा 29 मंजिला ट्विन टावर का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सूरत के बारे में पावर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।

मेहमानों का स्वागत करते हुए विशाल बुधिया ने कहा कि सूरत शहर की कई विशेषताएं है। जिससे अन्य शहर और विश्व अजान है। हर प्रांत के लोग बसे है। यहा कौमी एकता है। इतना ही नहीं सूरती आफत को भी अवसर में तब्दील करने की क्षमता रखते है। यहां पर दानवीरों की कमी नहीं है। सूरत को एक ब्रांड बनाने का सपना अब साकार होने जा रहा है। इस दौरान गिरीश लुथरा, विशाल बुधिया, वत्सल नायक, मयंक देसाई ने मनोमंथन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button