
बिजनेस
23rd मई 2023, भोपालः भारत की सबसे बड़ी ‘मेड इन इंडिया’ बर्गर चेन, बर्गर सिंह ने मध्य प्रदेश के लिए अपनी विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भोपाल में तीन नए आउटलेट्स के साथ बर्गर चेन, शहर के देसी बर्गर प्रेमियों को लुभाने के लिए तैयार है।
कंपनी की इन योजनाओं से बर्गर सिंह के स्वादिष्ट बर्गर की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और कंपनी क्षेत्र के खाद्य उद्योग में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर सकेगी। ब्राण्ड ने मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में 22 नए आउटलेट्स खोलने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि भोपाल के डीबी सिटी मॉल और एचडीबी प्लाज़ा में बर्गर सिंह के दो आउटलेट्स पहले से संचालित हो रहे हैं।
इन विस्तार योजनाओं के मद्देनज़र कंपनी 50 नए कर्मचारियों की भर्ती करेगी, जिनमें कुशल शेफ, फ्रंट ऑफ हाउस स्टाफ और कुशल संचालन कर्मी शामिल होंगे। बर्गर सिंह गर्व के साथ स्वादिष्ट, देसी और शानदार बर्गर्स की व्यापक रेंज लेकर आता है। ‘हमें गर्व है