सूरत

बिना डरे आगे आकर सूदखोरों के खिलाफ आवाज उठाए : पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत

लोक दरबार में कुछ पीड़ितों ने सुनाई आपबीती : करीब 30 सूदखोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी

सूरत। सूरत अठवालाइन्स स्थित पुलिस मुख्यालय के कम्युनिटी हॉल में ‘सूदखोरी के खिलाफ अभियान’ के तहत जोन-4 के लिए लोक दरबार का आयोजन शहर पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलौत की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें अठवागेट, उमरा, वेसू, अलथाण, खटोदरा और पांडेसरा क्षेत्र के सूदखोरों से पीड़ित लोग उपस्थित हुए और करीब सूदखोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। साथ ही कुछ पीड़ितों ने अन्य लोगों को भी सूदखोरों के चंगुल में न फंसने की जानकारी दी।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलौत ने कहा कि शहर पुलिस लोकदरबार के माध्यम से लोगों को सूदखोरी के चुंगल से बचाने के साथ-साथ सूदखोरी के भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। जिसको लेकर जोन 4 एवं 5 में सूदखोरों के खिलाफ लोकदरबार के माध्यम से कई अपराध दर्ज कराए गए हैं, उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, सूरत पुलिस ने अपराध कम करने के साथ-साथ नागरिकों को सूदखोरी के दुष्चक्र से बचाने की जिम्मेदारी ली है।

पिछले साल भी करीब 125 अपराध दर्ज किए गए थे

इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर केएन डामोर ने सूरत पुलिस द्वारा सूदखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि पिछले साल भी करीब 125 अपराध दर्ज किए गए थे और कई सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। साथ ही पुलिस ने कुल 125 करोड़ का लोन दिया था। इसी प्रकार इस वर्ष भी उन्होंने इस कार्य को निर्बाध रखते हुए लोगों को सूदखोरों के कारण होने वाली समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

डीसीपी विजय सिंह गुर्जर, एसीपी वीआर मल्होत्रा, एसीपी जेड.आर. देसाई, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, नगरसेविका कैलाशबेन सोलंकी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button