बिजनेससूरत

टेक्सटाइल 2047 विजन पर कॉन्क्लेव, लघु उद्योग भारती सूरत के पदाधिकारी हुए शामिल

टेक्सटाइल 2047 विजन पर कॉन्क्लेव, लघु उद्योग भारती सूरत के पदाधिकारी हुए शामिल

सूरत/नई दिल्ली। इंडियन हैबिटेट कन्वेंशन सेंटर में लघु उद्योग भारती की ओर से ‘टेक्सटाइल 2047’ विजन को लेकर टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

लघु उद्योग भारती सूरत के अध्यक्ष रामावतार पारीक ने बताया कि कॉन्क्लेव में सूरत से डॉ. पंकज गांधी ने टेक्निकल टेक्सटाइल के क्षेत्र में उभरती नई संभावनाओं और भविष्य की दिशा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू , पूर्व अध्यक्ष घनश्याम ओझा , संगठन महामंत्री प्रकाश गुप्ता , जॉइंट महामंत्री नरेश पारीक तथा टेक्सटाइल प्रभारी महेश उनकड़ सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सूरत से अशोक जीरावाला, राजेंद्र जी, सतीश सवानी, रमेश राठी, पंकज शर्मा, ओम प्रकाश कुमावत, गणपत भाटी और चैनसुख विश्नोई सहित अनेक सदस्य कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम में टेक्सटाइलउद्योग के भविष्य, तकनीकी टेक्सटाइल और वर्ष 2047 तक क्षेत्र के विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button