प्रादेशिक

सायरा में कांग्रेस कमेटी का डिजिटल सदस्यता कार्यक्रम का आगाज

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। पंचायत समिति सायरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डिजिटल सदस्यता हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला ने बताया कि बूथ पर मोबाइल की जानकारी रखने वाला पढ़ा लिखा युवा साथी को बूथ एनरोलर बनाया जाएगा ताकि वो एंड्रॉइड मोबाइल के जरिये सदस्यो को जोड़ सके।

उन्होंने कहा कि बूथ पर जो वरिष्ठ कार्यकर्ता है उनके दिशा निर्देश में ज़्यादा से ज़्यादा सदस्य बनाये जाए। खानापूर्ति नही की जानी चाहिए जो वास्तव में कांग्रेस विचारधारा रखता हो उसे ही सदस्य बनाया जाए। इस दौरान मांगीलाल गरासिया ने कहा कि आज का जमाना डिजिटल हो गया है हमे जमाने के साथ चलना पड़ेगा जो सदस्यता का अभियान है इससे आने वाले समय मे पार्टी काफी मजबूत होगी। जो जनता पार्टी आज देश मे झूठ फैलाने का काम कर रही है उसके लिए हमारे बूथ पर मजबूत कार्यकर्ता जनता के बीच सच्चाई बताये।

प्रशिक्षण शिविर में डॉ संजीव राजपुरोहित ने डिजिटल सदस्यता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किस प्रकार बूथ स्तरीय एनरोलर काम करेंगे उसके लिए जानकारी दी। साथ ही इस अभियान के आने वाले समय मे क्या फायदा पार्टी को मिलेगा इस हेतु बताया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पालीवाल ने किया।

बैठक में देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, देहात कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, सायरा प्रधान सवा राम गमेती, उपप्रधान भारत सिंह बारहट, जिला परिषद सदस्य नरपत सिंह चम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पालीवाल, विधानसभा पीओसी योगेश तेली, सायरा के सभी सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, युवा साथी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button