प्रादेशिक

गोगुन्दा सहित सायरा में जियो नेटवर्क कमजोर होने से परेशान हो रहे है उपभोक्ता

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले के गोगुन्दा सहित सायरा पंचायत समिति के गांवो में जीओ टावर इन दिनों कई महीनों से उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। नेटवर्क समस्या को लेकर इन दिनों भारी परेशान है। लेकिन क्षेत्र में कई महीनों से देखा जा रहा है कि संबंधित अधिकारी कर्मचारी इस समस्या को लेकर सरोकार नही है।गोगुन्दा तहसील सहित सायरा में टावर पर रेंज के अभाव में उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर रोज फोन लगाने के बाद नेटवर्क फोन में घूमता रहता है,लेकिन फोन नही लगता है। इस कारण जीओ के क्षेत्र में हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। अपने संबंधी या परिचितों को फोन लगाने के लिए घर के बाहर ऊँचाई वाली जगह पर जाकर नेटवर्क चेक कर अधिक समय तक इंतजार करने के बाद फोन लग भी जाता है तो बीच मे आधी बात ही हो पाती है। यह समस्या आम हो गई है। यह किसी एक व्यक्ति या दस व्यक्ति की समस्या नही है। कंपनी की उदासीनता के चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

लोगो का कहना है कि जब जीओ क्षेत्र में पहली बार आया तब अधिकारियों के व्यवहार और जीओ का नेटवर्क देखकर लोग जीओ का सिम खरीदना ही मुनासिब समझा। लेकिन अब वो बाते भूतकाल बन गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब गांवो में टावर के अभाव में रेंज कम मिलती है,जिससे नेटवर्क टुकटुक करता है और फोन नही लगता है। उदयपुर में संबंधित जीओ कार्यालय में हररोज लोग मौखिक और मोबाइल फोन के माध्यम से शिकायत कर रहे है। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिल रहा है। जियो कम्पनी द्वारा रेंज में वृद्धि नही की जा रही है। अभी गोगुन्दा और सायरा में दिया जाने वाला रेंज की क्षमता कम है जिससे घर के बाहर तक ही नेटवर्क मिल पा रहा है। लेकिन अंदर नेटवर्क ने अभाव है। गोगुन्दा में नेटवर्क अच्छा आता है तो गांवो में नेटवर्क की कमी है।

सायरा पंचायत समिति के तरपाल निवासी शांतिलाल बम्बोरी ने बताया कि नेटवर्क नही आने से हमारे फोन भी नही लगते है। यह समस्या पूरे क्षेत्र की है।तरपाल के निकटवृति गांव में टावर लगा हुआ है जहाँ पर भी यह हाल है तो दूसरे लोग कितने परेशान होते होंगे। पुनावली के जोरिया गांव के कांशीराम ने बताया कि हमे फोन करने के लिए ऊंचे पहाड़ पर चढऩा पड़ता है। सायरा के अशोक ने बताया कि सायरा के आसपास के गांवो में नेटवर्क आता ही नही है। पड़ावली के रमेश गमेती का कहना है कि कभी कभी फोन लग जाता है। यहा के नेटवर्क का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

क्षेत्र में एक से अधिक टावर की आवश्यकता है। जो गांव कम नेटवर्क की वजह से परेशान है। वहाँ पर टावर और रेंज बढ़ाई जाए। जो गांव नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे है। जिन लोगो का नेटवर्क के माध्यम से कार्य पूर्ण नही हो रहे उन लोगो ने सायरा पंचायत समिति के अनेक गांवो में रेंज क्षमता वृद्धि की मांग की है। सायरा के तरपाल के आसपास और टावर लगाया जा सकता है। अनेक गांव इस टावर पर निर्भर रह सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button