सूरत

सीआर पाटिल का शक्ति प्रदर्शन, आज नामांकन दखिल करेंगे

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित सभी विधायक, पार्षद और संगठन नेता शामिल हुए

सूरत। नवसारी लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सीआर पाटिल ने गुरूवार 18 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी सहित हजारों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की विशाल रैली के चलते पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। भीषण गर्मी के बावजूद रैली में शामिल कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

गुरुवार सुबह-सुबह सांसद सीआर पाटिल अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने निवास पर पूजा करने के बाद नवसारी मध्यस्थ कार्यालय जाने के लिए निकले।
लोकसभा चुनाव के बीच राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। आज नवसारी में बीजेपी उम्मीदवार और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने शक्ति प्रदर्शन किया।

लगातार तीन बार नवसारी सांसद चुने गए सीआर पाटिल समेत मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, चोर्यासी विधायक संदिप देसाई, उधना के विधायक मनु पटेल, लिंबायत विधायक संगीता पाटिल और नवसारी के विधायक भी शामिल हुए। सूरत से नवसारी स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचने के बाद एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ हजारों कार्यकर्ता- शुभचिंतक भी मौजूद थे।

एक ओर जहां भीषण गर्मी के बावजूद रैली में उमड़ी भीड़ में उत्साह था। खासकर फूलों से सजी गाड़ियों के साथ महिलाएं और कार्यकर्ता साफा पहनकर गरबा खेलते नजर आए। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और सीआर पाटिल खुली जीप में सवार थे। दोपहर में संपन्न हुई रैली के बाद अब सांसद सीआर पाटिल शुक्रवार को नवसारीमें चुनाव अधिकारी के सामने नामांकन फॉर्म भरेंगे।

सीआर पाटिल आज नामांकन दाखिल करेंगे

सांसद सीआर पाटिल आज नवसारी में भारी भीड़ के साथ शक्ति प्रदर्शन करने के बाद शुक्रवार 19 अप्रेल को नवसारी
लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में औपचारिक रूप से अपनी उम्मीदवारी दाखिल करेंगे। रैली खत्म होने के बाद सीआर पाटिल ने घोषणा की कि शुक्रवार 19 अप्रेल को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उधर, विजय मुर्हुत चूक जाने के कारण नामांकन शुक्रवार को भरे जाने की चर्चा ने भी जोर पकड़ लिया।

कीर्तिदान गढ़वी और गीता रबारी ने उत्साह बढ़ाया

सांसद सीआर पाटिल के शक्ति प्रदर्शन के दौरान कलाकारों की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का उत्साह भी दोगुना हो गया। कीर्तिदान गढ़वी और गीता रबारी फूलों से सजे एक खुले ट्रक में सवार होकर गरबा गाने से महिलाओं ने भी खूब गरबा खेला। तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने के बावजूद किसी के चेहरे पर थकान नजर नहीं आई। कार्यकर्ता भी भारत माता की जय… और वंदे मातरम के नारों के साथ रैली में शामिल हुए।

विधायक मनु पटेल जीप से फिसल गये

गुरुवार सुबह-सुबह सांसद सीआर पाटिल द्वारा सूरत से नवसारी तक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसके चलते पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कल से ही तैयारियां की गई थी। इस बीच आज रैली में शामिल सातों विधानसभा सीटों के विधायक खुली जीप में सवार थे। इस दौरान उधना विधायक मनु पटेल, चोर्यासी विधायक संदीप देसाई और अन्य नेताओं के साथ खुली जीप में सवार थे, तभी अचानक वह जीप से गिरकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे पता चला कि उन्हें कमर में हल्की चोट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button