प्रादेशिक

गोगुन्दा भाजपा के बूथ अध्यक्ष मनोनीत

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले के गोगुन्दा में भाजपा मंडल की तरफ से बूथ अध्यक्ष मनोनीत किए गए है। ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि बूथ सरंचना के तहत भाट दुधाराम गमेती, घाटा बूथ अध्यक्ष पर मांगीलाल, काछबा में केसरसिंह देवड़ा को नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर प्रभारी प्रहलाद सिंह झाला,अम्बालाल गमेती,ख्यालीलाल, भाजपा महामंत्री भीमसिंह,कालूसिंह, गोविंदसिंह,सुरेश तेली, मनीष भोई, शंकरलाल आदि उपस्थित थे। तहसील स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए भाजपा के युवाओं को पदभार देकर विशेषतौर पर राजनीति पर फोकस करना है। नवयुवाओं में जोश और कार्यप्रणाली से संगठन में जोश है। संगठन तंत्र को मजबूत करने की और ध्यान देने से भाजपा को फायदा मिलेगा। साथ ही युवा बूथ अध्यक्ष की जवाबदेही भी बढ़ गई । जिसको लेकर अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह चेहरे पर साफ झलक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button