प्रादेशिक

भाजपा युवा मोर्चा मुंबई के उपाध्यक्ष बने जयप्रकाश सिंह

मुंबई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह तिवाना ने मुंबई युवा मोर्चा के सचिव तथा प्रदेश युवा मोर्चा में कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले  जयप्रकाश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा, मुंबई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस अवसर पर मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता एवं मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री दीपक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों तथा अपेक्षाओं का पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button