गुजरात

गुजरात में आप की जीत पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहीं यह खास बात…

पहली बार आप पार्टी गुजरात में निभाएंगी विपक्ष की भूमिका

गुजरात के 6 नगर निगम चुनाव के नतीजे आ चुके है। जिसमें भाजपा का भगवा लहराया है। लेकिन गुजरात की राजनीति ने सबको चौका दिया है। गुजरात की राजनीति में पहली बार तीसरी राजनीतिक पार्टी गुजरात में विपक्ष की भूमिका निभाने जा रही है। आप पार्टी को मिली सफलता से आप कार्यकर्ताओं खुशी का माहौल दिखायी दे रहा है।


गुजरात के नतीजों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि नई राजनीति शुरू करने के लिए गुजरात के लोगों को बधाई। हालांकि, केजरीवाल का यह ट्वीट वायरल हो गया है। लोगों ने उन्हें इस ट्वीट के लिए बधाई देना शुरू कर दिया है। उन्हें लाइक्स भी मिल रही है। सूरत में आम आदमी पार्टी ने अब तक 27 सीटें जीती हैं। मतदान के दिन अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि एक मौका आप को, फिर देखें गुजरात को।

सूरत में आप बना विपक्ष

भले ही सूरत नगर निगम में सत्ता भाजपा के हाथों में है, लेकिन आम आदमी पार्टी भी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है। गुजरात में पहली बार तीसरी राजनीतिक पार्टी विपक्ष बन गई है। सूरत में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के वोट को तोडऩे में सफल रही है। उम्मीदवारों के चयन में पास वर्सिस कांग्रेस की लड़ाई में सीधा फायदा आम आदमी पार्टी को हुआ है। दूसरी ओर आप के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया भी सूरत से हैं और पाटीदार समुदाय से आते हैं। सूरत में कांग्रेस को हाशिये पर धकेल दिया गया है। सूरत में कांग्रेस तीसरी पार्टी पार्टी बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button