लाइफस्टाइलसूरत

जीवन आदर्श उत्कर्ष परिषद आयोजित हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार में हर्दयघात से बचने के बताएं उपाय, जानें

इस बीमारी का कारण कोविड वैक्सीन है, यह बिल्कुल गलत है।

सूरत। शहर के माहेश्वरी भवन, सिटीलाइट में 8 अक्टूबर 2023 रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 11.45 बजे तक जीवन आदर्श उत्कर्ष परिषद एव श्री माहेश्वरी भवन समिति ट्रस्ट द्वारा 36 वा हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार  का आयोजन किया गया।

जीवन आदर्श उत्कर्ष परिषद के संस्थापक श्रीकान्त मूँदड़ा ने बताया कि इस जन कल्याणकारी आयोजन (नर-सेवा समाज सेवा) में डॉक्टर श्री अपूर्व वसवाडा (डीएम कार्डियोलॉजी) द्वारा अचानक हर्दयघात से मृत्यु …क्या हम कुछ कर सकते है? के बारे में विस्तृत रूप से श्रोताओ को जागरूक किया।

SCD क्या है, सामान्य कारण क्या है, जौखिम में कौन है, क्या SCD पूर्वानुमानित है, चेतावनी लक्षण क्या है, क्या जिम जाना अपने आप में जोखिम है, कोविड-19 लहरें और टिकाकरण कितने जिम्मेदार है। इन विषयों पर डॉक्टर  ने बहुत ही अनुकरणीय जानकारी दी।

इन्होंने बताया कि इसका जितना जल्दी हो,  इलाज करना अच्छा है। शारीरिक परिश्रम (फिजिकल एक्सरसाइज) कम होना भी नुकसानदायक है। वॉकिंग, एक्सरसाइज का समय निकालना जरूरी है। समय नहीं हो तो शॉर्ट डिस्टेंस वॉक करो, लिफ्ट इग्नोर करो, थोड़ी दूर जाना हो तो गाड़ी अवॉइड करो।

आज कल यह भ्रांति है कि इस बीमारी का कारण कोविड वैक्सीन है, यह बिल्कुल गलत है।

अंत में 15 मिनिट सवाल जवाब का सेशन रहा, जिसमें डॉक्टर ने सभी के प्रश्नों सटीक उत्तर दिया और सभी को जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button