प्रादेशिक

मुंबई पहुंचने पर जेपी नड्डा का कृपाशंकर सिंह ने किया जोरदार स्वागत

मुंबई। महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, मुंबई अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार, कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, प्रवीण दरेकर, संजय उपाध्याय, तेजेंदर सिंह तिवाना, शिवम सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

श्री नड्डा आज मुंबई में केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठक समेत कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद गुरुवार को पुणे में पार्टी की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button