प्रादेशिक

महाराष्ट्र ने एक दिन में 11 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई

कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है। महाराष्ट्र ने शनिवार को एक दिन में 11 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई। महाराष्ट्र में 10 लाख 96 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया। इस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने स्वास्थ्य विभाग का अभिनंदन किया और उनके कार्यो को सराहा। मुंबई में एक दिन में 1 लाख 2 हजार 135 लोगों को टीका लगवाया वैक्सीनेशन किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले 3 जुलाई को महाराष्ट्र ने 8 लाख 11 हजार लोगों को वैक्सीन देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 9 लाख 64 हजार 460 लोगों को टीका लगवाया गया।

शनिवार को शाम 7 बजे तक करीब 5200 वैक्सीन केंद्रों के माध्यम से 10 लाख 96 हजार 493 लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने यह जानकारी दी है। राज्य में दी हुई टीके की संख्या 5 करोड़ तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र ने ही यह कीर्तिमान स्थापित किया है। राजेश टोपे के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य विभाग की क्षमता इससे भी कहीं ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को कोशिशों में लगे रहना होगा और अपनी पूरी क्षमता का सदुपयोग करना होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button