सूरत

योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सूरत में महायज्ञ का आयोजन

महायज्ञ में कई महानुभाव शामिल हुए

उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल जोरों पर हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने इसलिए सूरत में राष्ट्रीय किसान दल और राष्ट्रीय किसान सेना द्वारा एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें कई महानुभाव शामिल हुए।

राष्ट्रीय किसान दल और राष्ट्रीय किसान सेना ने बताया कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ फिर से जीतकर आए और उत्तर प्रदेश के विकास के साथ प्रदेश को समृद्धि की ओ रले जाए इसलिए शनिदेव की कृपा से मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के विजय प्राप्ति के लिए होमात्मक लघुरूद्र और दुर्गायज्ञ का आयोजन किया गया।

महायज्ञ का आयोजन राष्ट्रीय किसान दल और राष्ट्रीय किसान सेना द्वारा ओलपाड में करमाला रोड स्थित इसनपोर के शनिवेद गौशाला में किया गया। जिसमें महंत और पंडितों ने यह महायज्ञ कराया। और हवन में योगी के विजय प्राप्ति के लिए संकल्प और मन्त्रोच्चार के साथ आहुति डाली गई। हवन यज्ञ को वैज्ञानिक और आध्यात्मिक के रूप में सबसे श्रे@ठ माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button