सूरत
विनिर्माताओं, कपड़ा बाजार के व्यापारियों को करीब पांच करोड़ तिरंगे के ऑर्डर मिले
पूरे देश में आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। सूरत के कपड़ा बाजार के व्यापारियों को 5 करोड़ से अधिक तिरंगे के ऑर्डर मिले हैं।
देश के कोने-कोने में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं और इस वजह से फिलहाल तिरंगे के ज्यादातर ऑर्डर कपड़ा बाजार के व्यापारियों को मिल रहे हैं। एक व्यापारी ने बताया कि 100 से ज्यादा थोक विक्रेताओं के पास करीब पांच करोड़ तिरंगे के ऑर्डर हैं।
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश की सरकारों से तिरंगे के खरीदी के आर्डर प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन, एजेंसियां और कॉर्पोरेट कंपनियां सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत ऑर्डर दे रही हैं।