
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सूरत द्वारा मेगा एक्जीबिशन का आयोजन
सूरत। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला इकाई सूरत द्वारा बुधवार सुबह मेगा एक्जीबिशन का आयोजन अग्रवाल समाज भवन घोड़ दौड़ पर किया गया। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए आयोजित एक्जीबिशन का उद्घाटन अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका, प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल लाल दारुका, महामंत्री अशोक टिबड़ेवाल, अतिथि विशेष उषा दारुका द्वारा किया गया।
एक्जीबिशन मे राखी,ज्वेलरी, कुर्ती, वास्तु, पोशाक विभिन्न प्रदेशों के व्यंजन आदि की स्टॉल लगाई गई। शाम 4 बजे से नारी एक रुप अनेक थीम पर तीज क्वीन 2023 प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल एवं महामंत्री सुमन चोकड़िका ने जानकारी देते हुए बताया की तीज क्वीन प्रतियोगिता का शुभारम्भ अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका,अतिथि विशेष उषा दारुका, कुसुम टिबड़ेवाल, समारोह के सूत्रधार राष्ट्रिय कवियत्री सोनल जैन ने महाराज अग्रसेनज़ी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके पश्चात विभिन्न महिला प्रतियोगियों ने एक से एक बडकर प्रस्तुतियां दी गई।
संगठन की महामंत्री कविता अग्रवाल,एवम कोषाध्यक्ष शैलजा संघवी ने बताया की इस समारोह मे किन्नर समाज को भी विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया। नारी एक रुप अनेक थीम पर महिलाए नारी के विभिन्न रूपों में सजधज कर प्रस्तुतियां दी। जिसमें निर्णायक मंडल ने झांसी के रानी के रुप मे बनकर प्रस्तुति देने वाली कविता अग्रवाल को तीज क्वीन 2023 चुना गया।
तीज क्वीन 2023 का ताज संगठन के राष्ट्रिय महामंत्री श्री राजेश भारूका द्वारा पहनाकर तीज क्वीन को सम्मानित किया गया। समारोह में जज के रुप में मिसेज एशिया मोना शाह, राष्ट्रिय कवियत्री सोनल जैन, एक्ट्रेस रोशनी सोलंकी उपस्थित रहे।
समारोह में सोनगढ़ अग्रवाल समाज से महिला अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, मंत्री निकिता अग्रवाल सहित अन्य पदा धिकारी उपस्थित रहे। सूरत के विभिन्न समाजों के महिला अध्यक्ष, महिला पार्षद, विभिन समाजो की महिला अग्रणियो का भी संगठन द्वारा सम्मान किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बसंत खैतान, उमंग टेकडीवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकरी उपस्थित रहे।