सूरत

मनपा ने कपड़ा बाजार में चलाया सफाई अभियान

सूरत महापालिका का मेगा सफाई अभियान

सूरत। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी डायमंड बुर्स के उद्घाटन के लिए 17 दिसंबर 2023 को सूरत का दौरा करेंगे। सूरत शहर लगातार तीन वर्षों से स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर है और गुजरात राज्य का सबसे स्वच्छ शहर है। प्रधान मंत्री की यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करने और उनके स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सूरत महापालिका ने मेगा सफाई अभियान का आयोजन किया।

जिसमें सामाजिक अग्रणी, जन प्रतिनिधि, स्वयंसेवक, धार्मिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान और अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। अन्य संगठनों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सफाई अभियान में भाग लिया। जिसके तहत मंगलवार 12 दिसंबर को सेंट्रल जोन, वराछा जोन ए, वराछा जोन बी, रांदेर जोन, कतारगाम जोन, उधना जोन ए, उधना जोन बी, अठवा जोन और लिंबायत जोन में अभियान चलाया गया।

सेंट्रल जोन में सहारा दरवाजा से लेकर कमेला दरवाजा तक जोन में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में महापौर दक्षेश मावाणी, नगरसेवक विजय चौमाल सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठन साकेत ग्रुप, फोस्टा ग्रुप, सहाय महिला मंडल , आयुष्मती ग्रुप, पद्मावती मार्केट, वनकर मार्केट, साईं राम मार्केट, जगदंबा मार्केट, स्वयंसेवकों के साथ-साथ मनपा के अधिकारी और कर्मचारी कुल लगभग 501 नागरिकों ने अपना श्रम दान करके स्वच्छता अभियान चलाया है।

इस अभियान के दौरान 23.66 मे. टन मिट्टी मिश्रित कचरा एवं 16.23 मे. टनों सी एंड डी कचरे का निपटान किया गया है। 11.65 किलोग्राम अनाधिकृत प्लास्टिक जब्त किया गया है और 312 लोगों को नोटिस जारी कर 44,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button