शिक्षा-रोजगार

महर्षि दयानंद कॉलेज परेल में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

मुंबई। महर्षि दयानंद कॉलेज,परेल में स्कालरशिप कमेटी द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वेद, श्रीमद्भागवत, रामायण, गुरु ग्रंथ साहिब एवं जैन साहित्य पर रेसिटेशन कम्पटीशन का आयोजन किया किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. रविन्द्र उपाध्याय ने प्राचार्या डॉ छाया पानसे,निर्णायक डॉ उमेश चन्द्र शुक्ल अध्यक्ष हिन्दी-विभाग एवं प्रो. ललित त्यागी अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग ने प्रो. डॉ. मृणाल कुलकर्णी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

डॉ. छाया पानसे ने कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय धर्म एवं संस्कृति को समझने, चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे।प्रो. कुलकर्णी ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के लिए ही सही कम से कम धर्म ग्रंथों को देखा तो सही। सभी प्रतिभागियों के व्याख्यान काबिलेतारिफ है।डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि चारों वेद, श्रीमद्भागवत गीता, रामायण,जैन साहित्य, रामचरितमानस, गुरु ग्रंथ साहिब धर्म ग्रन्थ के साथ साथ जीवन ग्रंथ है। इससे भारत, भारतीयता और भारतीय धर्म, दर्शन संस्कृतियों के विकास को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह और तैयारी सराहनीय है। डॉ.उषा दुबे ने गुरु महिमा कबीर दास के दोहे का सस्वर पाठ किया।

वेद में मृणाल आप्टे को प्रथम पुरस्कार, श्रीमद्भागवत गीता में कृष्णा चौधरी को प्रथम पुरस्कार, रामायण में शिखा तिवारी को प्रथम पुरस्कार,जैन साहित्य में अनिल जैन एवं खुशी प्रसाद को प्रथम पुरस्कार, गुरुग्रंथ साहिब में तन्वी नरवनकर को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।इस प्रतियोगिता में कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.श्रीनाथ ने किया, डॉ सोमेन्द्र शर्मा,नम्रता होवाल, डॉ मैरी बिन्नी कि सक्रिय सहभागिता से आयोजित सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button