
अब सणिया कणदे तक चलेगी सिटीलिंक सिटीबस
सूरत। सूरत स्टेशन से जाने वाली 104 नंबर की सिटीलिंक सिटीबस मधुरम सर्कल तक ही जाती है। जिससे सणिया कणदे विस्तार में रहनेवाले लोग सिटी बस के लाभ से वंचित थे। इस बात को ध्यान में रखकर सणिया कणदे के सरपंच जसपाल सिंह सोलंकी की मांग और चोर्यासी विधानसभा के विधायक संदीपभाई देसाई की अनुशंसा पर सूरत स्टेशन से मधुरम सर्कल तक जाने वाली सिटीलिंक सिटीबस नंबर 104 जिसे अब सणिया कणदे तक चलेगी। जिसका गतरोज शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेशभाई मावाणी, विधायक संदीपभाई देसाई, उप मेयर नरेंद्र पाटिल, स्थायी समिति के अध्यक्ष राजनभाई पटेल, शासक पक्षनेता शशिबेन त्रिपाठी, दंडक धर्मेशभाई वानियावाला, सार्वजनिक बांधकाम समिति अध्यक्ष भाईदास पाटिल, परिवहन समिति अध्यक्ष सोमनाथ मराठे, सुधाकरभाई चौधरी, निरालासिंह राजपूत, सरपंच श्री जसपाल सिंह सोलंकी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।