सूरत मेयर के जन्मदिन पर प्लाज्मा डोनेशन अभियान
वर्तमान कोरोना परिस्थिति को देखते हुए हॉस्पिटल में प्लाज्मा की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से इस महामारी में सीए पंकज माहेश्वरी व उनकी टीम द्वारा संचालित वॉट्सअप ग्रुप प्लाज्मा व ब्लड डोनेशन अभियान 2021 प्लाज्मा डोनेशन कैंप सिविल हॉस्पिटल में लगाया गया।
जिसमें अनिल बूब, कमल भूतड़ा, पीयूष सर्राफ व अन्य कई लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। जिसमें सूरत मेयर हेमाली बोघावाला की उपस्थिति से लोगों को प्रोत्साहन मिला तथा उनके जन्मदिन पर सभी ने उनका अभिवादन किया।
प्लाज्मा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी
जिसे भी कोरोना हुआ हैं और उसके कोरोना की एंटी बॉडी बनी हुई हैं, वह कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट आने के अठाइस दिन बाद हर पंद्रह दिन में चार महीने तक प्लाज्मा दे सकता हैं। जिसने कोरोना का वेक्सिन लगाया है वह चौदह दिन बाद प्लाज्मा दे सकता हैं। एक बार दिया हुआ प्लाज्मा दो कोविड पेशेंट को ठीक कर सकता हैं।