
पी.पी. सवाणी चैतन्य विद्यासंकुल के छात्र सीबीएसई कक्षा 10 और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में चमके
सूरत। पी.पी. सवाणी चैतन्य विद्यासंकुल कक्षा 10 और 12 वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के उत्कृष्ट परिणाम आए है। 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में जेनिल भायानी (97.8%) और कॉमर्स संकाय में साक्षी जैन (97.8%) ने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। कक्षा 10 से मास्टर निखिल वीएच. ने 96.2% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान के परिणामों में 22 छात्रों ने ए1 ग्रेड और 71 छात्रों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 कॉमर्स परिणामों में 10 छात्रों ने ए1 ग्रेड और 32 छात्रों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 के परिणामों में 25 छात्रों ने ए1 ग्रेड और 81 छात्रों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है।
पी.पी. सवाणी चैतन्य विद्यासंकुल सीबीएसई हमेशा से ही छात्रों के सर्वांगीण विकास, उनकी बौद्धिक क्षमता के पोषण तथा उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।