धर्म- समाजसूरत

प्रभातफेरी निकाली, हुआ भूमिपूजन, विराट भक्ति सत्संग 4 से

विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा महिला इकाई की बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुईं

सूरत। लोक विख्यात संत सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में विराट भक्त सत्संग का आयोजन आगामी 4 से 7 जनवरी 2024 दरम्यान रामलीला मैदान, मनपा पार्टी प्लाट, रिलायंस मॉल के सामने, एस. डी. जैन स्कूल के पास, वेसू सूरत में किया गया है। सत्संग 4 जनवरी को सायं 5 से 7 बजे तक होगा। जबकि 5 से 7 जनवरी तक सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक तथा सायं 5 से 7 बजे तक होगा।

विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल विगत कई वर्षों से सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन करता आ रहा है। सत्संग में जनमानस को महाराज जी जीवन जीने की कला, ध्यान साधना, भक्ति, अध्यात्म एवं धर्म से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। उल्लेखनीय है कि 2005 में बाल आश्रम (अनाथ-आश्रम) सूरत की स्थापना की गई थी, तब से निरंतर आयोजन होता रहा है।

कार्यक्रम से पूर्व रविवार 31 दिसंबर को विराट भक्ति सत्संग के निमित्त प्रभात फेरी बालाश्रम स्थित व्हाइट लोटस स्कूल के पास से निकाली गई, जो वेसू में विविध मार्गों से होते हुए
कथा स्थल रामलीला मैदान पर पहुंची। प्रभात फेरी में विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा महिला इकाई की बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

रामलीला मैदान में प्रभातफेरी पहुंचने के बाद कार्यक्रम के मंडल के पर्यवेक्षक धर्माचार्य आचार्य रामकुमार पाठक के सानिध्य में गणेश पूजन, भूमि पूजन के पश्चात संगोष्ठी हुई। जिसमें समितियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। यजमान एवं मंडल के प्रमुख गोविन्द डांगरा ने भूमिपूजन, किया। भूमि पूजन के पश्चात हवन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित धर्म प्रेमियों ने आहूति डाली। कार्यक्रम के अंत में सभी ने साथ अल्पाहार
ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंडल के पूर्व प्रमुख एवं संरक्षक सुरेश मालानी, दिलीप ब्रह्मभट्ट, मंडल के प्रमुख गोविंद डांगरा, उपाध्यक्ष योगेश मोदी, पूरणमल सिंघल, महामंत्री डॉ. रजनीकांत दवे, कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, प्रबंधक राजेश ठाकर, राम केवल तिवारी, इन्द्रमणि चतुर्वेदी, राजेन्द्र ठाकुर, किशोर पाटिल, वंशी जोशी, बबलू तिवारी, राजू मूले, देवीदास पाटिल, सीताराम मारु, विजय शुक्ला, संजयसूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button