धर्म- समाज

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर श्रीराम कथा 4 जनवरी से

श्वाश्वतम परिवार गुजरात प्रदेश एवं साकेत ग्रुप द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन

सूरत। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। जिसको लेकर सूरत के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को यादगार बनाने के लिए श्वाश्वतम परिवार गुजरात प्रदेश एवं साकेत ग्रुप द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।

साकेत के सांवरप्रसाद बुधिया ने बताया कि श्री श्याम मंदिर सूरत धाम में लखदातार हॉल में 4 से 11 जनवरी 2024 तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीराम कथा होगी। जिसमें महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती महाराज भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। कथा के मुख्य यजमान सूरत टेक्सटाइल बूर्स, भवानी परिवार है।

श्रीराम कथा का प्रांरभ में 4 जनवरी को सुबह 9 बजे महेंदीपुर बालाजी मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी और श्रीराम कथा में श्रीराम कथा महिमा, 5 को शिव विवाह, 6 को भगवान अवतार, 7 को श्रीराम जन्मोत्सव, 8 को बाल लीला और संस्कार, 9 को श्री राम विवाह, 10 को वन गमन और राज तिलक की कथा और 11 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन और दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी का कार्यक्रम होगा। कथा के मुख्य संयोजक कैलाश हाकिम है। आयोजक सांवरप्रसाद बुधिया, निरंजन अग्रवाल, अशोक मोर, मोहक गुप्ता और सुशील पौदार कथा को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button