
श्याम मंदिर कार्यकारिणी चुनाव : “मेरा श्याम सबका श्याम” ग्रुप के सभी 12 उम्मीदवार हुए विजयी
सूरत। वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सूरतधाम के बारह कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रविवार को वेसु स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में चुनाव हुए। जिसमें “मेरा श्याम सबका श्याम” ग्रुप के सभी बारह उम्मीदवार विजयी हुए। चुनाव अधिकारी साँवरप्रसाद बुधिया, गिरीश मित्तल एवं बजरंजलाल गाडोदिया ने बताया की सुबह दस बजे से शाम पाँच बजे तक मतदान हुआ। उसके पश्चात मतगणना की गई।
चुनाव में ट्रस्टी सदस्य की नौ सदस्यों के लिए कुल 940 वोट गिरे जिसमे 61 प्रॉक्सी वोट शामिल है। 940 में कुल 912 वैध मत हुए। आजीवन सदस्य में कुल 1293 सदस्यों ने मतदान किया जिसमे 40 प्रॉक्सी वोट शामिल है। 1293 में कुल 1281 वैध मत हुए।
विजयी उम्मीदवार ट्रस्टी सदस्य संजय सरावगी, अनिल रुंगटा, राजकिशोर शाह (पप्पू), रमेश अग्रवाल (विनायक), अशोक चोकडिका, विनय बेरीवाला, शिवप्रसाद पोद्दार, योगेश झाखलिया, शेखर गौरीसरिया और आजीवन सदस्य अमित सुद्रानिया, शंकरलाल मोर, सीतेश बंसल शामिल है।



