
प्रादेशिक
कांकरिया यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी
पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल पर अहमदाबाद-गेरतपुर सेक्शन के कांकरिया में न्यू कॉम्प्लेक्स यार्ड को तीसरी लाइन से कनेक्टिविटी के संबंध में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 3 जुलाई 2024 को प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें पूर्णतः निरस्त, कुछ आंशिक निरस्त तथा कुछ रेगुलेट होगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
पूर्ण रूप से निरस्त ट्रेनें
- 3 जुलाई 2024 को ट्रेन संख्या 19036/19035 अहमदाबाद-वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी।
- 3 जुलाई 2024 को ट्रेन संख्या 09273 वडोदरा – अहमदाबाद मेमू स्पेशल निरस्त रहेगी।
- 3 जुलाई 2024 को ट्रेन संख्या 09312 अहमदाबाद – वडोदरा मेमू निरस्त रहेगी।
- 3 जुलाई 2024 को ट्रेन संख्या 09495/09496 वडोदरा-अहमदाबाद-वडोदरा मेमू निरस्त रहेगी।
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें
- 3 जुलाई 2024 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस वडोदरा-अहमदाबाद के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
- 3 जुलाई 2024 को ट्रेन संख्या 19034 अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस अहमदाबाद-वड़ोदरा के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
मार्ग में रेगुलेट (लेट) होने वाली ट्रेनें
- 2 जुलाई 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 22718 सिकंदराबाद-राजकोटएक्सप्रेस 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी।
- 1 जुलाई 2024 को गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस 01 घंटा 30 मिनट रेगुलेट होगी।
- 3 जुलाई 2024 को जोधपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट होगी।
- 3 जुलाई 2024 को जामनगर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12477 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 45 मिनट रेगुलेट होगी।