सूरत

सूरत में यातायात को सुचारू रूप से करने 21 जंक्शनों पर हटाये गए स्पीड ब्रेकर

लोग भी ट्रैफिक सिग्नल पर स्वैच्छा से खड़े होकर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं

सूरत शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आयुक्त अनुपमसिंह गहलौत के मार्गदर्शन में सूरत शहर यातायात शाखा के अधिकारियों और सूरत महानगर पालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष और एसएमसी अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सूरत शहर में यातायात नियमन को आसान बनाने के लिए 40 से अधिक जंक्शनों पर बंपर (स्पीड ब्रेकर) हटाने का निर्णय लिया गया है ताकि लोग सिग्नल के अनुसार यातायात नियमों का पालन करें।

जिसके क्रम में रात के समय ट्रैफिक कम होने पर सूरत शहर के कुल 21 जंक्शनों पर बंप हटाने का काम किया गया। इनमें संकृष्णा मार्केट, कैपिटल स्केवर, जोगणी माता, महाराणा प्रताप चौक, योगी चौक, धर्मनगर, गौशाला सर्कल, पुना विलेज जंक्शन, सायोना प्लाजा, नगीना वाडी, प्राइम शॉपिग जंक्शन, ज्योति पार्टी जंक्शन, बालाजी होंड शो रूम, सोमेश्वर जंक्शन, वेसु श्याम मंदिर जंक्शन, संगिनी फाइव रोड, अडाजण सर्कल, निडर सर्कल सड़कों से बंपर हटा दिए गए। बचे हुए बंपर को भी शीघ्र हटा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button