प्रादेशिक

कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : अर्जुन सिंह 

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर ज्योति बाई फुले सावित्रीबाई फुले के ऊपर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आज बांद्रा ईस्ट निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक से मिलकर उनको लिखित ज्ञापन दिया गया और जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर चंद्रकांत पाटील के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई ।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि पार्टी में इतने बड़े पद पर रहते हुए भी इस तरह से अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने हमेशा अपने देश के महापुरुषों का सम्मान किया है और लोगों से सम्मान करने की बात करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता आए दिन महापुरुषों का अपमान पर अपमान करते जा रहे हैं। जिसे हम अब बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

पुलिस स्टेशन में पुलिस निरीक्षक श्रीमंत सिंधे को ज्ञापन देकर इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का अर्जुन सिंह ने मांग किया। मुंबई कांग्रेस के महासचिव पप्पू ठाकुर ने पुलिस निरीक्षक श्रीमंत सिंधे से मांग किया कि अगर 1 हफ्ते के अंदर चंद्रकांत पाटील के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस का जिम्मेदार मुंबई प्रशासन का होगा।

इस मौके पर अर्जुन सिंह पप्पू ठाकुर, स्थानीय ब्लॉक अध्यक्ष अमित भीलवाड़ा, विष्णु अव्वल संजय सिंह, परेश गाला, आजाद खान, हरि पवार, मुन्ना जयसवाल, नदीम खान, बीएस समई बबन भोले, संदीप सिरके, श्रवण झा तथा इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित होकर निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अर्जुन सिंह के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button