धर्म- समाज

ग्रहों के राजा सूर्य: इन 3 राशियों को करियर और व्यापार में मिल सकती है सफलता

तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर 17 अक्टूबर को होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार सूर्य तुला राशि में नीच के माने जाते हैं। लेकिन फिर भी सूर्य देव 3 राशियों को लाभ पहुंचा सकते हैं।

ग्रह कोई भी हो वे लाभ तभी पहुंचते हैं जब उनकी पूजा आराधना व उपाय किए जाते हैं।अक्सर होता है की कुंडली में राज योग है ,लेकिन फल प्राप्त नही होता कुछ अड़चन होती है,उचित विश्लेषण और उनके उपाय करने से समुचित फल मिल सकते हैं।

इन 3 राशियों को करियर और व्यापार में मिल सकती हैं सफलता

कर्क राशि: सूर्य देव का गोचर आप लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे माता, भौतिक सुख का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

साथ ही इस दौरान आपको माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपकी राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और ज्योतिष अनुसार सूर्य देव और चंद्र ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए सूर्य देव के गोचर से आप लोगों के सभी अटके हुए काम बन सकते हैं।

सिंह राशि: सूर्य देव की राशि परिवर्तन व्यापार और करियर में सफलता देने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे पिता ,साहस, पराक्रम, कारोबार और छोटे भाई- बहन का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है।

साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आप कार्यस्थल पर टारगेट को अचीव करने में सफल होंगे। वहीं आप लोगों को इस समय भाई- बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सिंह राशि के स्वामी खुद सूर्य देव हैं। इसलिए सूर्य देव का गोचर आप लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

मेष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली से सूर्य देव का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन, पार्टनरशिप का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपका जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।

इस समय अगर आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। जो आपके लिए भविष्य में लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं मेष राशि में सूर्य ग्रह उच्च राशि के माने जाते हैं। इसलिए यह गोचर आप लोगों को फायदेमंद साबित हो सकता है।

नोट: कुंडली का पूर्ण विश्लेषण करवा के आप उचित फल प्राप्त करके सफल हो सकते हो।

एस्ट्रो प्रभा
8511877364

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button