बिजनेससूरत

सूरत : सरसाणा AC Dome में सजा मंडप, लाइटिंग और डेकोरेशन का भव्य एग्जीबिशन

Decore Meet 2026 में 200 से अधिक स्टॉल, गुजरातभर के कारोबारी और निर्माता हुए शामिल

सूरत। सरसाणा स्थित AC Dome में Surat Mandap Electric Association की ओर से Decore Meet 2026 के तहत 32वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस एवं एग्जीबिशन का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मंडप, इवेंट, लाइटिंग, डेकोरेशन और टेक्सटाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों एवं निर्माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रदर्शनी में करीब 200 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें गुजरातभर से मंडप, इवेंट, लाइटिंग और डेकोरेशन क्षेत्र से जुड़े व्यापारी एवं निर्माता अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां विजिटर्स को मंडप डेकोरेशन की नई डिजाइन, आधुनिक उत्पाद, अत्याधुनिक लाइटिंग तकनीक और इवेंट डेकोरेशन के नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं।

एक ही छत के नीचे नई डिजाइन और ट्रेंड्स

Decore Meet 2026 के चेयरमैन मुकेश मिस्त्री ने बताया कि प्रदर्शनी में करीब 200 स्टॉल लगाए गए हैं और गुजरातभर से इस क्षेत्र से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी आगामी सोमवार तक जारी रहेगी। नई डिजाइन और नए ट्रेंड्स को एक ही स्थान पर देखने और समझने का यह विजिटर्स के लिए बेहतरीन अवसर है

Surat Mandap Electric Association के अध्यक्ष मगनभाई ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी मंडप, इलेक्ट्रिकल, लाइटिंग और डेकोरेशन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन रही है। इसका उद्देश्य उद्योग के विकास के साथ नई तकनीक और नए ट्रेंड्स को बढ़ावा देना है।

मंडप डेकोरेशन में नए उत्पादों की मांग

कोराट एंटरप्राइजेज के CEO रित्विक गोराट ने कहा कि 8, 9 और 10 तारीख को आयोजित यह मंडप डेकोरेशन प्रदर्शनी बेहद शानदार तरीके से आयोजित की गई है। ग्राहक आसानी से प्रदर्शनी का दौरा कर रहे हैं और पूरा आयोजन भी व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है। उनकी कंपनी मंडप डेकोरेशन के लिए बैकड्रॉप और चेयर कवर की होलसेल सप्लाई का कार्य करती है।

सागर टेक्सटाइल के मुकेश जैन ने बताया कि प्रदर्शनी काफी शानदार है और यहां मैनेजमेंट भी बेहतर तरीके से किया गया है। उनकी कंपनी की ओर से मंडप डेकोरेशन से संबंधित विभिन्न प्रकार के टेक्सटाइल उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

Glow Garden Theme Lighting बना आकर्षण

लेक्सस लाइटिंग के तेजस ने बताया कि वर्तमान समय में इवेंट डेकोरेशन में Glow Garden Theme Lighting का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। विभिन्न प्रकार की लाइटिंग के जरिए गार्डन और ओपन वेन्यू को आकर्षक एवं प्रीमियम लुक दिया जा रहा है

Saarthi Event & Media Group ने संभाला आयोजन

Decore Meet 2026 का संपूर्ण इवेंट मैनेजमेंट Saarthi Event & Media Group द्वारा Rikin Vyas के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन की ओर से Saarthi Event & Media Group सहित पूरी मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में Surat Mandap Electric Association के पदाधिकारियों, मैनेजिंग कमेटी और सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सदस्यों के सहयोग, बेहतर प्लानिंग और मेहनत के परिणामस्वरूप Decore Meet 2026 को शानदार सफलता मिल रही है

कारोबार और नेटवर्किंग का बड़ा प्लेटफॉर्म

Decore Meet 2026 सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि मंडप, इवेंट, लाइटिंग और डेकोरेशन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को एक मंच पर लाने वाला महत्वपूर्ण बिजनेस एवं नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। प्रदर्शनी के माध्यम से कारोबारियों को नए उत्पादों, तकनीक और बदलते बाजार के ट्रेंड्स को समझने के साथ नए व्यावसायिक अवसर तलाशने का अवसर भी मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button