
शहर के वेसू इलाके में रहने वाले एक विधर्मी युवक ने हिंदू नाम धारण कर वेसू में रहने वाली 24 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया।
हालांकि बाद में इस लड़की को युवक की असली पहचान पता चली कि वह सनराइज इवेंट का मालिक वसीम अकरम है। तो लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
घटना का विवरण यह है कि वेसु राजपूत फलिया में रहने वाला वसीम अकरम वाहिद सनराइज इवेंट का कारोबार करता है। वसीम अकरम ने वेसु में रहनेवाली और मेंहदी रचने का काम करनेवाली 24 साल की लड़की को पहचान वासु ग्वालडिया के रूप देकर दोस्ती की और सनराइज इवेंट में पार्टनर बनाया। मोबाइल फोन पर बात करने के बाद वह तुरंत लड़की से व्यक्तिगत रूप से मिला और लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया।
वसीम ने 1 जुलाई 2022 से 10 फरवरी 2023 तक घूमने के बहाने अलग अलग होटल और अपने घर में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दुष्कर्म किया।