धर्म- समाजसूरत

सूरत : होली पर्व में कपड़ा कारोबारियों ने तैयार किया मोदी पर अनोखा गीत

भारत में होली धुलेटी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। विशेष रूप से राजस्थान में होली का त्योहार मनाया जाता है। सूरत को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले राजस्थान के  प्रवासी अपनी परंपरा और संस्कृति को बखूबी निभा रहे हैं। और हर त्यौहार अपनी परंपरा और संस्कृति के साथ मनाते है।

होली पर्व की बात करें तो पंद्रह दिन पहले ही लोग होली के लोक गीतों के साथ पारंपरिक रूप से त्योहार मनाते हैं।  सूरत के एक ग्रुप ने इस उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर एक गीत तैयार किया है। उन्होंने होली के गीतों के लिए आयोजित कार्यक्रम में गाकर और उस पर नृत्य करके सभी को उत्साहित किया।

सूरत में रहने वाले और कपड़ा उद्योग से जुड़े कुछ व्यापारियों ने इस परंपरा को जीवित रखने के लिए “होली दीवाना” नामक एक ग्रुप बनाया है और इस ग्रुप के सदस्य अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में जाते हैं और होली के गीत गाते हैं और पारंपरिक कपड़े पहनकर उस पर नृत्य करते हैं।

वर्तमान में इन कपड़ा व्यापारियों ने होली को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के लिए एक अनूठा गीत तैयार किया है। इस गीत पर उन्होंने जमकर ठुमके लगा रहे है। इस गाने में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया पर मोदी का भारी प्रभाव है। इसके अलावा उन्होंने रूस के बीच युद्ध को रोकने की भी मांग की है। होली के अवसर पर गाए गए पीएम मोदी पर लिखे गए गीत और होली दीवाना ग्रुप द्वारा होली के गीतों पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाईं।

होली दीवाना ग्रुप के सदस्य अतुल मोहता का कहना है कि हमारे ग्रुप में 80 से 100 सदस्य है, जो कपड़ा बाजार से जुड़े हुए है। राजस्थान की परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। सभी सदस्य पीएम मोदी और उनके कामों से बहुत प्रभावित और खुश हैं, इसलिए उन्होंने मोदी पर यह गीत लिखा। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button