सूरत

सूरत: मेयर सहित पदाधिकारियों के नामों से 12 मार्च को उठेगा पर्दा, जानें किसकी लगेंगी लॉटरी?

सूरत महानगरपालिका चुनाव में भाजपा की भव्य जीत के बाद अब लोगों की नजर सूरत के मेयर सहित पदाधिकारियों के नामों पर टिकी हुई है। संभावित पदाधिकारियों के नामों की चर्चा जोरशोर पर शुरू है। चुनाव के बाद 12 मार्च को सामान्य सभा में शहर के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होने पर गत कई दिनों से जारी सस्पेंस खुलेगा। इसमें चर्चित नामों में से ही मेयर बनेगा या स्कायलेब होगा इन अटकलों पर पूर्णविराम लगेगा।

सूरत महानगरपालिका का चुनाव के बाद शुक्रवार 18 मार्च को सुबह 11 बजे पाल स्थित संजीव कुमार सभागार में सामान्य सभा होगी। सभा में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के बारह सदस्यों को ढाई साल के कार्यकाल के लिए चुना जाएगा। सूरत महानगरपालिका की नई मेयर हेमालीबेन बोघावाला, दर्शनी कोठिया, रोहिणीबेन पाटिल, पूर्णिमा दावले या स्काईलैब? इसे लेकर सस्पेंस खुल जाएगा।

वहीं डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि इस बार दो गुटों के बजाय प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल जिन नामों मुर्हर लगाएंगे वहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस बार दो समूहों के बजाय इस बात पर चर्चा है कि इस नाम पर प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मुहर होगी। आज तारीख की घोषणा होते ही पार्षदों में उत्साह बढ़ गया है। वहीं मेयर सहित पदों के लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button