सूरत

सूरत : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

सूरत शहर के सुमूल डेरी रोड पर गुरुवार तड़के हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ऑटो रिक्शा चालक को उसकी कथित पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर मौत के घाट उतार डाला। महिधरपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सूचना सुमूल डेरी रोड पर रेलवे पार्सल ऑफिस के निकट एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर मृतक के सिर पर किसी ठोस चीज से वार कर उसकी हत्या की गई।

मृतक के पेंट की जेब से उसका आधारकार्ड मिला जिसके आधार पर उसकी पहचान शेरू यादव (37) के रूप में की गई। पूछताछ में पता चला कि उत्तरप्रदेश के मूल निवासी शेरू यादव लंबे समय से शहर में ऑटो रिक्शा चलाता था। शव के पास ही उसकी ऑटो रिक्शा भी थी।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसके बाद भरथाणा इलाके से एक महिला ममता व रामू नामक के एक युवक को गिरफ्तार किया। उनसे प्राथमिकी पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि शेरू व ममता दोनों को पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। वहीं ममता के पिछले करीब छह महीनों से रामू के साथ अवैध संबंध थे। जिनके बारे में शेरू को पता चल गया था। इसलिए दोनों ने मिलकर शेरू की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनसे विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button