
सूरत : महिला शक्ति ने घूमर में कीर्तिमान बनाने के बाद संघ अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
राखी बांधकर ढोल नगाङो और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया
गुजरात की धरती पर महिला शक्ति ने घूमर नृत्य में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद राजस्थान युवा संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत का पर्वत पाटिया के डॉ नरेद्र पंचासरा भवन में भव्य स्वागत किया गया। घूमर के लिए नियुक्त प्रोग्राम में कॉर्डिनेटर नियुक्त किए थे आज उनका मोमेंटो के साथ सम्मान किया। कार्यक्रम के शुरुआत में कामना खंडेलवाल के नेतृत्व में महिला शक्ति ने राजस्थान युवा संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत का राखी बांधकर ढोल नगाङो और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
सभी महिला शक्ति ने इस गुजराज महोत्सव का शानदार प्रोग्राम और घूमर के वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड का श्रेय देते हुए कहा कि आज राजस्थान युवा संघ जिस प्रकार से महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए इस घूमर को इस महोत्सव में शामिल करके पिछले 2 महीने की अथक मेहनत से मातृभूमि के शौर्य और संस्कृति का जिस प्रकार कर्म भूमि पर इतिहास रचा गया है।
सभी कॉर्डिनेटर आपकी मेहनत और लगन और सोच को वंदन करते हैं। उसके बाद महिला सशक्तीकरण के चलते महिला पुलिस इंस्पेक्टर शीतल शाह द्वारा सभी कॉर्डिनेटर का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गुजरात वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के राजेश माहेश्वरी की उपस्थिति में सर्टिफिकेट वितरण किए गए।