खेलशिक्षा-रोजगार

सूरत का क्रिशिव पटेल एशियाई यूथ ट्रायथलॉन चैंपियनशिप हांगकांग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा

सूरत। कहा जाता है कि अगर आप ऊंचे सपने देखते हैं तो उसे पूरा करने के लिए जोश के साथ-साथ कड़ी मेहनत भी करनी चाहिए। द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई के छात्र क्रिशिव पटेल, इतने बुलंद सपनों और जुनून के साथ, वास्तव में द रियल हीरो हैं।

आज की युवा पीढ़ी के लिए महज 15 साल की उम्र में जो सपना देखा था वह जोश के साथ हकीकत बन गया है। बहुत कम उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ ट्रायथलॉन मिश्रित रिले के खेल में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। 12 अक्टूबर 2022 को उन्होंने गुजरात टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत सरकार द्वारा आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल ट्रायथलॉन में भाग लिया। और टीम को दूसरा स्थान हासिल करवाया।

क्रिशिव पटेल 27 नवंबर 2022 को हांगकांग में एशियाई युवा ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके लिए स्कूल अध्यक्ष रामजीभाई मंगेकिया और प्रबंध निदेशक किशन मांगेकिया ने क्रिशिव पटेल को उनके सपने को साकार करने और स्कूल प्रधानाचार्य तुषार परमार ने उन्हें दृढ़ रहने और भारत को जीत की ओर ले जाने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button