धर्म- समाज

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई सूरत की टीम गठित

370 समाजों की प्रतिनिधि संस्था अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन गुजरात की सूरत जिला महिला इकाई की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारूका एवम् प्रदेश महामंत्री राजू खंडेलवाल द्वारा की गयी। जिसमें कविता अग्रवाल अध्यक्ष, संगीता राठी महामंत्री ,दर्शना जानी संगठन मंत्री ,संगीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष ,प्रियंका जैन रावल एवम् आरती मित्तल संयुक्त मंत्री ,अनिता राठी सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं प्रभा जैन,छाया खंडेलवाल ,लीना दूधागरा ,सुधा रुंगटा,सिमारन कोर, तेजस्विनी कोसिया ,शीतल चोकसी एवम् डॉ मंगला पाटिल को उपाध्यक्ष बनाया गया। रेणु अग्रवाल को पर्वत पाटिया कन्वीनर बनाया गया। रितु राठी ,कवियत्री सोनल जैन ,सुमन गाडिय़ा ,लीना शाह ,प्रेरणा भाऊँवाला एवम् मनीषा कजारिया को सलाहकार नियुक्त किया गया है ।

कार्यकारिणी समिति में मिनाक्षि भटनागर, पायल शाह, निलू मूँदरा, ममता भंसाली, दीपा केडिया, अरुना सराफ, मंजू मित्तल, रेखा रुंगटा, रुचिका रुंगटा, भावना जैन, मनीषा करवा, प्रीति गोयल, प्रीति मूछला, मीता श्रॉफ , मनसा बछवत, मीना अग्रवाल, ललिता गुप्ता,सोनिया झुनझुनवाला, मिरु विंग, मिरु जुलवानी, दीपिका बिहानि, विनीता गोलेचा, दीपा सोरठिया एवम् तेजल वैध की नियुक्ति की गयी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारूका ,प्रदेश महामंत्री राजू खंडेलवाल एवम् सूरत जिला अध्यक्ष अनिल रुंगटा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए बताया कि महिला इकाई में अधिकतम वैश्य घटकों को समाविष्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button