प्रादेशिक

दीवार तोडक़र अंदर घुसे चोर, आभूषण व नकदी चोरी कर फरार

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत) । उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील के ढोल पंचायत के जालमपुरा के निकटवृति भील बस्ती में रात एक बजे चार पांच चोर पीछे की दीवार तोडक़र अंदर घुसे। महिला घर मे अकेली थी।महिला का पति सूरत रोजगार के लिए गया हुआ है। शुक्रवार रात 1 बजे भील बस्ती में अज्ञात चोर एक किसान के घर मे पीछे की दीवार को तोडक़र घर मे प्रवेश कर गए और एक पेटी में रखे चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। घर से 12 मुर्गी और दो बकरे भी ले गए। नकदी और जेवरात का सही आंकड़ा का पता नही चल पाया है। उसका पति सूरत से आने के बाद ही पता चलेगा।

उल्लेखनीय है कि रात पड़ोस में सो रहे रूपलाल गमेती और उनका लड़का भैरुलाल गमेती की नीद उस वक्त खुली जब मुर्गी चहचहाहट करने लगी। उस समय एक बज रहा था। रूपलाल गमेती ने बताया कि हमने आवाज देना शुरू किया तो चोरो ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बाहर नीम के पेड़ के नीचे खूंटे से बंधी भैंस को खोलकर ले जाने ही वाले थे। उस समय रूपलाल गमेती और उनके पुत्र भैरुलाल गमेती ने हाथापाई करके चोरो से भैंस छुड़वाई। चोरों ने गैस सिलिंडर और चुल्ला भी ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन मकान में तोड़ी गई जगह कम पड़ गई,सिलिंडर नही निकाल पाये। प्यारीबाई परताराम गमेती ने सायरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सायरा थाना के हेड कान्स्टेबल गणपत ने बताया कि जालमपुरा भील बस्ती में रात को अज्ञात चोर दीवार तोड़कर घुसे। चोरो ने दो बकरे,12 मुर्गी ,दो तोला चांदी के जेवरऔर दस हजार नकदी चुरा ले गए। प्यारीबाई गमेती की शिकायत पर सायरा पुलिस ने केस दर्ज कर मौका मुआयना किया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही ढोल सरपंच मोहनलाल गमेती और ग्राम विकास अधिकारी घटना स्थल भील बस्ती पहुंचे। सरपंच मोहनलाल गमेती ने प्यारीबाई गमेती को विश्वास दिलाया है। पुलिस चोरो को पकडऩे में पूरी कोशिश करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button