सूरत

“गौ सम्मान अभियान” को लेकर व्यापारियों की मीटिंग, 7 मई को विशाल रैली का आह्वान

सूरत। “गौ सम्मान अभियान” के समर्थन में शहर के व्यापारियों द्वारा आज शाम 5 बजे से फोस्टा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए।

वर्तमान में पूरे देश में “गौ सम्मान अभियान” चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना है। भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौमाता का विशेष स्थान रहा है, और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह अभियान देशभर में जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है।

मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सूरत शहर में भी इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अंतर्गत व्यापारियों एवं आम नागरिकों के बीच एक बड़े स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एक निर्धारित फॉर्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएंगे, ताकि समाज की भावनाओं को एकजुट रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

सभी उपस्थित व्यापारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि दिनांक 7 मई 2026 को सुबह 9 बजे सूरत में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में शहर के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। रैली के पश्चात एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधीश, सूरत कार्यालय में सौंपा जाएगा।

मीटिंग में उपस्थित सभी व्यापारियों ने इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्व के रूप में लेने का संकल्प व्यक्त किया। सभी ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, जागरूकता फैलाने एवं इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उपस्थित गौ भक्तो ने ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर करने व् अधिक से अधिक लोगो को रेली में शामिल करने का संकल्प लिया|

अंत में, सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें, अपने हस्ताक्षर के माध्यम से समर्थन दें और 7 मई की रैली में उपस्थित होकर इस अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

गुरुवार को दुम्भाल बालाजी मंदिर में साध्वी कपिलाश्री के सानिध्य में बैठक संकल्प व् जिम्मेदारिया दी गई|

मीटिंग में गौभक्त फोस्टा डायरेक्टर अरुण पाटोदिया, दिनेश शर्मा दाढ़ी,जिला प्रभारी रघुवीर सिंह, फोस्टा महामंत्री दिनेश कटारिया, सह सचिव हंसराज जैन, डायरेक्टर नरेश चुगलानी, त्रिलोक थदानी, ललित शर्मा, नेनाराम गुर्जर, जेपी शर्मा तथा अन्य मार्केट के अग्रणी व्यापारी उपस्थित रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button