प्रादेशिकशिक्षा-रोजगार

साहित्य लोक संस्था के तत्वाधान में पुस्तक परिचर्चा,कविगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई । गोरेगॉंव शहीद जॉगर्स पार्क के सभागृह में पूर्व राज्यमंत्री, विधायक विद्या ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी, पुस्तक परिचर्चा और सम्मान समारोह का आयोजन साहित्य लोक संस्था के तत्वावधान में किया गया।

मौका था हाल ही में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा संत नामदेव काव्य विधा रजत पुरस्कार भारती संजीव श्रीवास्तव,शशिभूषण वाजपेयी हिंदी लेखक रजत पुरस्कार रामसिंह सिंह, जैनेन्द्र पुरस्कार स्वर्ण अजय प्रकाश शुक्ला बनारसी को साहित्य लोक, मुंबई संस्था द्वारा सम्मानित करने एवं पुस्तक परिचर्चा का ।कार्यक्रम में मुंबई महानगर के साहित्य प्रेमियों का जमावड़ा दिखाई दिया। साथ ही पूर्व राज्यमंत्री विधायक विद्या ठाकुर जी का साहित्य प्रेम देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि कोई भी साहित्यकार कठिन साधना के पश्चात साहित्य की रचना कर पाता है। वहीं पुरस्कारों को लेकर महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ शीतला प्रसाद दुबे की स्पष्टवादिता और पारदर्शिता संबंधी विचार और हिंदी साहित्यकारों एवं पुरस्कारों के संबंध में आगामी योजनाओं को जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री विधायक विद्या ठाकुर जी को समाज गौरव सम्मान, डॉ शीतला प्रसाद दुबे को साहित्य गौरव सम्मान एवं भारती संजीव श्रीवास्तव, अजय शुक्ला बनारसी, रामसिंह सिंह को साहित्य गौरव पुरस्कार शॉल, स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

डॉ शीतला प्रसाद दुबे ने रमाकांत ओझा लहरी को शॉल पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म लेखक, गीतकार, चित्रकार असतित्व शेखर ने अपने गीत ग़ज़ल से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। विवेक सिंह और डॉ वर्षा महेश, जवाहरलाल निर्झर, संजय शर्मा अमान की कविताओं ने समां बॉंध दिया।

पुस्तक परिचर्चा में प्रसिद्ध युवा साहित्यकार डॉ जीतेंद्र पांडेय ने अपनी ओजस्वी वाणी और समालोचनात्मक दृष्टि से भारती संजीव के काव्य संग्रह उसका सूरज की समीक्षा प्रस्तुत की। डॉ अवनीश सिंह ने रामसिंह सिंह की पुस्तक जय भारत जय हिंदुस्तान की एवं डॉ पूजा अलापुरिया ने अजय प्रकाश शुक्ला बनारसी के उपन्यास अभिशप्त श्यामला की सुंदर समीक्षा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति लालचंद तिवारी, जनहित इंडिया के पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, संजीव श्रीवास्तव, डेवलपमेंट कमिश्नर ऑफिस के जनेश त्रिपाठी, कवि चंद्रकांत पांडेय, प्राध्यापक दीप्ती सावंत, कलाकार व शिक्षिका सोनल वर्तक, कलाकार व शिक्षिका बिंदू मिश्रा, शोधार्थी एवं लघुकथाकार संगीता शुक्ला, साहित्य लोक के संस्थापक राजेश ऋतुपर्ण, आनंद पांडेय, निकेश महाडिक, आर के कॉलेज के प्रिंसीपल आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन पं.राम व्यास ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button