प्रादेशिक

विकल्प संस्थान द्वारा बाल दिवस पर बच्चों के साथ विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। उदयपुर जिले के गोगुन्दा तहसील के ओबरा कलां पंचायत के भोलाऊ तलाई में आज विकल्प संस्थान द्वारा बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें ओबरा कलां और जसवंतगढ़ पंचायत के अलग – अलग गांव के 150 लड़के लड़कियों ने भाग लिया। जिसमें मोरावन , मोटाभाटा का समावेश है। भोलाऊ तलाई और जसवंतगढ़ के मेघवाल बस्ती ओबरा कलां गाँव से विभिन्न प्रतियोगिता कुर्सी रेस ,चम्मच रेस, 100 मीटर की रेस में लड़के लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग गया। सभी लड़के लड़कियों ने अलग -अलग खेल में भाग किया गया ।

तमाम प्रतियोगिता के विजेता हेमलता कुसुम ,पुष्कर, गंगा ,भूमित उपविजेता गंगा ,कालू ,देवली मंजू ,जसवंतगढ़ आदि शामिल थे। इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चो के अभिभावक बच्चों का उत्साह में शामिल थे जिसमें चंपा लाल और पंचायत सहायक मोडी राम और भी अभिभावक शामिल रहे।

समापन समारोह में ओबरा कलां के सरपंच तोलाराम ने लड़के लड़कियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल से भी जुड़े रहे और लड़के लडकियां दोनों सभी प्रोग्राम में बराबर सहभागी रहे । साथ ही गांव के मुखिया रमेश ने भी बच्चों को हमेशा शिक्षा से जुड़े रहने के लिए आश्वस्त किया गया।

संस्थान के सचिव उषा चौधरी ने बच्चों को बाल दिवस क्यो मानते है इसके बारे में बच्चों को बताया। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चों को बताया कि खेल हमेशा हमे एक कदम आगे जाने का मौका देता है अपना आत्मविश्वास बढ़ता है इसलिए खेल से हमेशा जुड़े रहे। इस दौरान संस्थान कार्यकर्ता फेलोज मनोज ,दुर्गा , रवीना किरण सविता ,अनिता ने मिलकर पूरे आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button