प्रादेशिक

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सायरा में वीकेंड लॉकडाउन

उदयपुर-(कांतिलाल मांडोत)गोगुन्दा उपखंड के सायरा पंचायत समिति क्षेत्र में शनिवार से सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है।स्कूले ,निजी वाहन और कपड़ा बाजार के साथ सब्जी मार्केट तक बन्द है।लोगो को घर पर ही रहने की सायरा  पुलिस प्रशासन की तरफ से हिदायत दी गई।देश मे न्यू स्ट्रेन के बाद स्थिती गंभीर हो गई थी।गांवो को संपूर्ण बन्द कर दिया गया है।गोगुन्दा और सायरा क्षेत्र में बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।पुलिस प्रशासन की गश्त और सायरा चिकित्सा विभाग सक्रिय है।गांवो में चिकित्सा अधिकारी बराबर नजर बनाए हुए है।
सायरा,पदराड़ा और भानपुरा चिकित्सा विभाग लोगो की सेहत को लेकर सतर्क है।सायरा,तरपाल, पदराड़ा,कमोल, भानपुरा और सेमड़ आदि गांवों में सोमवार सुबह तक संपूर्ण लोकडाउन चल रहा है।किसानों को खेती के कार्यो के लिए छूट दे रखी है।चिकित्सा विभाग द्वारा लोगो को घरो में रहने और मास्क के साथ  दो गज की दूरी रखने की अपील की जा रही है।गांवो में लॉकडाउन के मधेनजर घर मे राशन और सब्जियों आदि की किल्लत महसूस की जा रही है।पिछले साल से परेशानी झेल रहा मध्यम वर्ग को दूसरी लहर में भी रोजगार की परेशानी से परिस्थितियों में कोई बदलाव देखने को नही मिल रहा है।
देश मे कोरोना महामारी के खेल चुनाव की रैलियों ने बिगड़ा है।पूरे देश मे महामारी फैली है उसकी वजह चुनावी सभा ही मुख्य वजह थी।लोग बहुत मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है।लेकिन जान है तो जहांन है वाली कहावत आज के समय की महत्वपूर्ण कड़ी है।लोग घर से बाहर नही निकले।कोरोना महामारी की लहर भयानक होने से अपने और अपने  परिवारजनों को बाहर नही जाने दे।सायरा चिकित्सा अधिकारी आर एस मीणा ने बताया कि अभी तक पॉजिटिव केस की सूची नही आई है।लेकिन सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button