महिला बनी रणचंडी : गोडादरा में महिला ने की रोमियो की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
सूरत। महिला का पीछा कर प्रताड़ित करने वाले युवक को चप्पल से मारकर सबक सिखाया गया। गोडादरा इलाके में सार्वजनिक रूप से रोमियो की धुनाई करती एक महिला का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
महिला बीती दोपहर गोडादरा इलाके के मंगल पांडे हॉल से गुजर रही थी कि उसके साथ एक रोमियो ने छेड़छाड़ की। शुरू में महिला की जुबानी जंग हुई। हालांकि बाद में महिला ने युवक को चप्पल से पीटा। उस वक्त स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वह वीडियो देखकर पिछले पांच दिनों से महिला को प्रताड़ित करने की बात पता चलती है। रणचंडी बनी इस महिला की हिम्मत की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।
સુરતમાં મહિલા રણચંડી બની રોમિયોની ચપ્પલથી ધૂલાઈ કરી
ગોડાદરા વિસ્તારમાં આવેલા મંગલ પાંડે હોલ પાસે રોમીયોએ એક મહિલાની છેડતી કરતા મહિલાએ રોમિયોની ધુલાઈ કરી #Surat #Gujarat pic.twitter.com/rASR5486JM
— News18Gujarati (@News18Guj) July 27, 2022
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गोडादरा पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश की।