धर्म- समाज

04 अक्टूबर 2022, आज का राशिफल: इस राशि के लोगों की मनोकामना होगी पूरी 

मेष : आज आपका पार्टनर बिजनेस को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करेगा। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आज पहले की तुलना में काफी बेहतर रहेगा।

वृष: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लेकर आएगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों की राय जरूर लें। आज हर कोई आपकी बात ध्यान से सुनेगा। आज आप अपने पार्टनर को कोई जरूरी चीज गिफ्ट करेंगे।

मिथुन : आज का दिन आपका अच्छा है। किसी विशेष कार्य में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आज आपको धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। बच्चे आपकी बातों से प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारी के साथ आपके संपर्क से सरकारी कार्यों में लाभ होगा। घर के कामों को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

सिंह : आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक कार्य से जुड़े लोगों को आज अधिक धन की प्राप्ति होगी। कारोबारियों को आज भारी मुनाफा कमाने के मौके मिल रहे हैं।

कन्या: पेशेवर उन्नति के लिए दिन अनुकूल है। भविष्य में आपको अवश्य ही लाभ होगा। जरूरतमंदों की मदद करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला : आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। आज आपको किसी भी तरह की यात्रा से बचना चाहिए।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संविदा कर्मियों को आज नया ठेका मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके काम की बहुत तारीफ करेंगे।

धनु : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी खास रिश्तेदार से बात करेंगे, उनसे व्यापार शुरू करने की बात करेंगे। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे।

मकर: आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. आज आप अपने करियर को लेकर कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से परिचित होना आज आपके काम आएगा। करियर में उन्नति के अवसर हैं।

मीन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। आज आप जो भी करने का फैसला करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button