
कच्छ। गुजरात के कच्छ में एक महिला को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के पांच सदस्य नर्मदा नहर में डूब गए। घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंदला गांव की है। घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि कच्छ में एक महिला को डूबने से बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के पांच सदस्य नर्मदा नहर में डूब गए। एसपी ने बताया कि महिला पानी लाते समय नहर में फिसल गई। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है।
मुंद्रा के गुंडाला गांव में नर्मदा नहर में एक ही परिवार के 5 सदस्य डूब गए। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। पानी लाते समय नहर में फिसली महिला को बचाने के लिए परिवार के सदस्य नहर में कूद गए थे: सौरभ सिंह, SP, कच्छ पश्चिम, गुजरात pic.twitter.com/aZ4uG9naYE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2022
एसपी ने बताया कि मुंद्रा के गुंदला गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य नर्मदा नहर में डूब गए हैं। घटना उस समय हुई जब पानी लाने के लिए नहर में फिसली महिला को बचाने के लिए परिवार के अन्य सदस्य नहर में कूद गए। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक 15 वर्षीय किशोर शामिल हैं।