शिक्षा-रोजगार

दि रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल का शानदार बोर्ड रिजल्ट, 100% परिणाम के साथ छात्रों ने बजाया सफलता का डंका

The Radiant International School के सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों ने फरवरी/मार्च-2026 की कक्षा 12 साइंस और कॉमर्स बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल के 23 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड तथा 40 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज कराई। वहीं 101 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय में हमेशा विद्यार्थियों को यह मार्गदर्शन दिया जाता है कि “मार्कशीट के नहीं, सफलता के सरताज बनो।” इसी सोच को अपनाते हुए स्कूल के 120 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

दि रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खेल-कूद प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में भी स्कूल किसी से पीछे नहीं है। कक्षा 12 साइंस और कॉमर्स के परिणामों में स्कूल ने पूरे सूरत में अपनी अलग पहचान बनाई है। लगातार पांच वर्षों से 100 प्रतिशत से अधिक परिणाम देकर विद्यालय विद्यार्थियों के उच्च लक्ष्य और अभिभावकों के सपनों को साकार करने में निरंतर प्रयासरत है।

विद्यालय द्वारा इस वर्ष पूर्व के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर स्कूल के वाइस चेयरमैन Jigneshbhai Mangukiya तथा मैनेजिंग ट्रस्टी Kishanbhai Mangukiya ने स्कूल के डायरेक्टर Ashishbhai Vaghani एवं सीबीएसई बोर्ड के प्राचार्य Trushar Parmar को “स्कूल और शिक्षकों की ज्वलंत सफलता” के लिए हार्दिक बधाई दी।

साथ ही कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे भी नई सफलताएं प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का गुलाब पुष्प एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button